बंगाणा क्षेत्र के हरिनगर की एक कार नलवाड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में कुल चार लोग सवार थे।
सूत्रों के हवाले से एक महिला की मृत्यु तथा अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हताहतों की संख्या और स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। #Bangana #HariNagar #Nalwari #RoadAccident #UnaNews #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews #AccidentNews #HPNews