काको: तीन माह से लापता कथित अपहृत युवती को जहानाबाद से काको पुलिस ने किया रेस्क्यू
काको: काको थाना पुलिस ने जिला मुख्यालय जहानाबाद से एक कथित अपहृता को बरामद किया है। पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार रात्रि करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।