सहारनपुर मस्जिद बबाल: अखिलेश ने उठाए गंभीर सवाल, OP राजभर का पलटवार, अजय राय की गिरफ्तारी और ASI की एंट्री
Description:
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बुलडोजर कार्रवाई पर विपक्ष ने प्रशासन की जल्दबाजी और कार्रवाई के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए योगी सरकार पर तीखा हमला बोला और इस घटना को संवैधानिक व्यवस्था से जोड़ते हुए राष्ट्रपति से कार्रवाई की अपील करने की बात कही।
वहीं, सहारनपुर जाने की कोशिश कर रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने लखनऊ में ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्होंने सरकार और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए।
मामले में नया मोड़ तब आया जब मलबे की सफाई के दौरान 1909 मार्क वाली ईंटें मिलने का दावा किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में कुआं मिलने के बाद ASI की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए हैं।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, स्थानीय सांसद इमरान मसूद और मुस्लिम संगठनों ने भी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
आखिर सहारनपुर मस्जिद मामले में पूरा विवाद क्या है? बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्ष के सवाल कितने गंभीर हैं? ASI की जांच से क्या सामने आएगा? और सरकार की तरफ से क्या जवाब दिया गया है?
#Saharanpur #SaharanpurMasjid #SaharanpurNews #AkhileshYadav #AjayRai #YogiAdityanath #UPNews #UttarPradesh #Masjid #BulldozerAction #ASI #ChandrashekharAzad #ImranMasood #SamajwadiParty #BJP #UPPolitics #HindiNews #LatestNews #BreakingNews
Bihar, India | Sep 7, 2026