सागर नगर: खेत से भुट्टा चुराते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया चोर, किसानों ने मोतीनगर पुलिस के हवाले किया
सागर के रजौआ गांव में एक भुट्टा चोर पकड़ा गया। शुक्रवार को सुबह 5 बजे गांव के किसानों ने एक व्यक्ति को भुट्टा चोरी करते समय रंगेहाथ पकड़ा है। उसके पास से एक बोरी भुट्टा बरामद हुआ है। किसानों ने चोरी करने वाले रामबाबू मौर्य को थाना मोतीनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह चोर पिछले कई सालों से खेतों में चोरी कर रहा था सारे किसान बेहद परेशान थे।