सीतापुर: सीतापुर आगमन पर फिल्म स्टार गोविंदा का जोरदार स्वागत, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके लोग
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के कंगनी इलाके में अरुंजय चौधरी के द्वारा कराए गए कार्यक्रम में फिल्म स्टार गोविंदा के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया जैसे ही मंच पर गोविंद पहुंचे तालिया के साथ जनता ने उनका अभिवादन किया जिसके बाद फिल्मी गानों पर गोविंदा के साथ जमकर लोगों ने लुत्फ उठाया वही गोविंदा को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची थी