इटावा: जैतपुरा गांव में एक ही परिवार के 3 लोगों को पारिवारिक विवाद के चलते चाकू मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 पंछायगाव के जैतपुरा गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे परिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के पिता पुत्र समेत 3 लोगो को चाकू मारकर घायल कर दिया। पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रैफर कर दिया।