इटावा: जनपद में धारा 144 लागू होने के बाद डीएम व एसएसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
Etawah, Etawah | Mar 18, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू होने के बाद, जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सदर क्षेत्र में देर रात्रि पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। और फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।