गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल हुए
गया शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शनिवार की सुबह 8 बजे छात्रों ने शहर के मिर्जा ग़ालिब कॉलेज से लेकर प्रमुख सड़क मार्गों पर आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने का संदेश दिया।