बडोनी: ग्राम खरग में किसानों के खेत से आम-नीम के पेड़ काटे, विरोध पर दबंगई, जिगना थाने में शिकायत
Badoni, Datia | May 1, 2026 दतिया जिले के ग्राम खरग में किसानों के खेत से पेड़ काटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसान जालिम यादव एवं केशव यादव ने आरोप लगाया है कि उनके खेत पर खड़े आम और नीम के पेड़ों को गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन काट दिया। आरोप है कि लखन सिंह पुत्र जगत सिंह यादव सहित दयासागर, दयाशंकर, रामजीलाल, रामजीशरण और रामबीलन ने मिलकर यह कार्रवाई की।