संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद विकास खंड स्थित नगवा गांव के पंचायत भवन पर महीनों से फटा तिरंगा लटक रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं। सरकारी भवन पर फटा तिरंगा लगे रहने से राष्ट्रध्वज के सम्मान पर सवाल उठ रहे हैं।