मोहनलालगंज: गोसाईगंज में विवाहिता ने घर में पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
गोसाईगंज के सदरपुर करोरा गांव में एक विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतका की शादी निखिल रावत के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। वह कल ही अपने मायके से ससुराल लौटी और आज अपने घर में साड़ी की रस्सी बनाकर पंखे से फांसी लगा ली है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।