मोहनलालगंज: मोहनलालगंज पुलिस ने अपनी पत्नी की गैर इरादतन हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा स्वंय की पत्नी की गैर इरादतन हत्या करने के आरोपी अभियुक्त राजकुमार को आलाकत्ल लकड़ी के डन्डा के साथ गिरफ्तार किया गया है। बीते दिन मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात में ट्रैक्टर चालक राजकुमार ने तीन मासूम बच्चों के सामने 30 वर्षीय पत्नी कंचन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला था।