मोहनलालगंज: मोहनलालगंज के नहर में बाइक के साथ पानी में तैरता मिला युवक का शव, घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा बुधवार की शाम करीब पांच बजे जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत मऊ नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान मऊ निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फ़िलहाल घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।