मोहनलालगंज: नगराम के कमालपुर बिचलिका गांव में बीमारी से परेशान महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
नगराम के कमालपुर बिचलिका गांव में एक 27 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली है। मानसिक बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाने की बात सुसाइड नोट में लिखी है। कमालपुर बिचलिका निवासी राजकमल चाट का ठेला लगाते हैं। थाना प्रभारी नगराम विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक कमरे से एक सुसाइ नोट मिला है। जिसमें बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाने की बात लिखी है।