मोहनलालगंज: गोसाईगंज में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, दो प्रॉपर्टी डीलरों ने रातों-रात डाली मिट्टी, मुकदमा दर्ज
गोसाईगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि सदरपुर करोड़ा के दो प्रॉपर्टी डीलरों ने रातोंरात बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोपी जबी अहमद और फरहान अली ने न केवल जमीन पर अवैध कब्जा किया, बल्कि पास के तालाब को भी मिट्टी डालकर पाट दिया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।