लातेहार: भूसूर स्कूल में दो अतिरिक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की मांग,झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील यादव ने सौंपा ज्ञापन
भूसूर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दो अतिरिक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने की मांग झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने उपायुक्त से की है।इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त संदीप कुमार को एक ज्ञापन गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे सौंपा है।