गोवर्धन: परिक्रमा में महिला कांस्टेबल की बिगड़ी तबीयत, देवदूत बने पुलिसकर्मियों ने भीड़ के बीच फंसी एंबुलेंस को निकलवाया
गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर के जहां शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। इसी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मथुरा पुलिस के हजारों जवान तैनात है और इन्हीं सुरक्षा कर्मियों के बीच मथुरा के सुरीर थाने में तैनात 52 वर्षीय महिला कांस्टेबल रुखसाना की ड्यूटी गिर्राज जी के दान घाटी पर लगी थी।तभी अचानक रुखसाना के सीने में तेज दर्द उठा और वो कराह उठीं