चानन: गोड्डी मानो टोला गांव में नशे में भाई से गाली-गलौज कर रहा युवक गिरफ्तार
किऊल थाना क्षेत्र में गोड्डी मानो टोला गांव में एक युवक नशे की हालत में अपने भाई के साथ गाली गलौज कर रहा था. भाई की सूचना पर पुलिस घटनास्थल से शराबी को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार अपराह्न 12:15 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मामले में पुलिस ने गोड्डी मानो टोला गांव के रहने वाले सागर यादव के पुत्र प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है.