नवाबगंज: OBC राजनीतिक आरक्षण पर बड़ा मंथन, बाराबंकी में आयोग ने की जनसुनवाई, जनता से मांगे सुझाव
बाराबंकी में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर महत्वपूर्ण जनसुनवाई आयोजित की। कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में आयोजित इस सुनवाई की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने की।