सिराथू: निज़ाम मई गाँव में आवारा गौवंश के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
सिराथू तहसील क्षेत्र के निजाम मई गांव में मंगलवार शाम एक युवक पर गौवंश ने हमला कर घायल कर दिया था।गांव का रहने वाला मोतीलाल खेत की ओर किसी काम से गया था, इसी दौरान उस पर गोवंश ने हमला कर घायल कर किया था। इलाज के लिए सिराथू के निजी एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बुधवार दोपहर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।परिजनों में कोहराम मचा है।