चायल: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावे खुर्द गांव में विवाद के बाद युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस उतारने में जुटी
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावे खुर्द गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी 28 वर्षीय आशीष निषाद पुत्र रामसुख निषाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करने लगी। बीती रात तक चलता रहा प्रयास!