कुरई: कुरई घाटी में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़ ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया
Kurai, Seoni | Jun 15, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र की कुरई घाटी में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को मार्ग से हटवा कर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया गया।