*मछुआ सम्मेलन में आधुनिक तकनीकों पर जोर, आय बढ़ाने के दिए गए सुझाव*
*कटनी — मछुआ समुदाय की आय में वृद्धि और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहायक संचालक मत्स्य उद्योग कार्यालय, कटनी में मछुआ सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम निषाद ने की। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों की मछुआ सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने मछुआ समुदाय से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग श्री आशीष नायक ने नवीन एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति 2026 के तहत जलाशयों में केज कल्चर की स्थापना, ग्रामीण तालाबों में वैज्ञानिक मत्स्य पालन एवं जल प्रबंधन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और बेहतर आय प्राप्त करने पर जोर दिया।
कृषि विभाग की डिप्टी डायरेक्टर आत्मा सुश्री रजनी चौहान ने नवाचार के रूप में “धान सह मछली पालन” तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पद्धति से किसान एक ही खेत में धान के साथ मछली पालन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
सम्मेलन के दौरान मत्स्य कृषकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में आदर्श मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कटनी के अध्यक्ष श्री दीपक निषाद, बर्मन मछुआ सहकारी समिति छपरी कूड़ा के श्री प्रहलाद बर्मन, आदिवासी मछुआ सहकारी समिति जजनोडी के श्री हीरालाल, प्रगति मछुआ सहकारी समिति उमरियापान के श्री प्रेमलाल मांझी, अंबेडकर मछुआ सहकारी समिति गुरुजीकला के श्री सुखचैन एवं आदिवासी मछुआ सहकारी समिति दतला के श्री किशोरी सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर मत्स्य निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार चक्रवर्ती, श्रीमती रुचि प्रजापति एवं सुश्री प्रियंका पटेल भी उपस्थित रहीं।
#JansamparkMP
#CMMadhyapradesh
@JansamparkMP
@CMMadhyapradesh
@fisheries_mp
@jbpcommissioner
#Katni #कटनी