प्रतापगढ़: मिसरौली गांव की एक विधवा ने पड़ोसियों के उत्पीड़न से परेशान होकर घर बेचा, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
कोहडौर थाना क्षेत्र के मिसरौली गांव की एक विधवा महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मिसरौली निवासी निर्मला वर्मा पत्नी स्व. लव कुश वर्मा का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग पड़ोसी लंबे समय से उसे परेशान क