नावकोठी: रजाकपुर में धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की गई, स्वच्छता पर्यवेक्षक भी रहे शामिल
रजाकपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत धार्मिक स्थलों की साफ सफाई सोमवार को किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक कुमार रंजन ने बताया के स्वच्छता कर्मियों के द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ताकि लोगों को स्वच्छ और सुंदर पंचायत बनाने में सहायक हो सके।