खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
खलीलाबाद शहर कोतवाल जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ध्रुव नारायण यादव ने 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को कचहरी मोड़ रोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान श्रेयांश पांडेय पुत्र स्वर्गीय अष्टभुजा पांडे निवासी कोल्हूआं के रूप में हुई है। यह जानकारी कोतवाल ने गुरुवार दो० 2:30 बजे दी।