घोड़ाडोंगरी: सड़कवाड़ा गांव के पास बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के सड़कवाड़ा गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक से गिरकर बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सड़कवाड़ा के पास बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक धर्मेश निवासी कोटमी घायल हो गया। युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।