घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में घर में काम करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से युवक को लगा करंट, जिला अस्पताल रेफर
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर में काम करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।