बिरगांव नगर निगम के वार्ड 31 में बढ़ती नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों से रहवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ युवक खुलेआम शराब पीते हैं, गाली-गलौज करते हैं, देर रात तक पटाखे फोड़ते हैं और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। कई शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। अब वार्डवासी पुलिस प्रशासन से नियमित पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आपके क्षेत्र में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
#Birgaon #Raipur #RaipurNews #BirgaonNews #Ward31 Chhattisgarh CGNews LocalNews GroundReport BreakingNews News22Bharat PolicePatrolling PublicIssue Nashakhori RaipurCity ChhattisgarhNews ViralNews CrimeNews WomenSafety BirgaonRaipur