मध्यप्रदेश विधानसभा में एक बड़ा विज़न पेश हुआ… 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये का रोलिंग बजट। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे ‘ज्ञान से ज्ञानी’ बनने की विकास यात्रा का प्रतीक बताया। सरकार का दावा है कि यह बजट सिर्फ खर्च का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 2047 के विकसित मध्य प्रदेश का रोड मैप है|