नासरीगंज: नासरीगंज से लापता व्यक्ति की बाइक और मोबाइल डेहरी से बरामद
नासरीगंज थानाक्षेत्र के घरी गांव से लापता व्यक्ति की बाइक व मोबाइल डेहरी थानाक्षेत्र से बरामद हुआ है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी ललन शर्मा का 41 वर्षीय पुत्र राजकुमार शर्मा बुधवार को दोपहर में अपने घर वालों को बता कर बाइक से निकला कि वह किसी काम से प्रखंड कार्यालय जा रहा है। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि अंतिम बार शाम में चार