बहराइच: सलारपुर गल्ला मंडी स्थित सब्जी मंडी के गेट नंबर 1 के पास बैठी महिला को टेम्पो ने मारी टक्कर, हादसे में महिला की हुई मौत
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सलारपुर गल्ला मंडी स्थित सब्जी मंडी के गेट नंबर 1 के पास बैठी महिला को एक तेज रफ्तार टेंपो ने ठोकर मार दी इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शोक को पहचान के लिए अगले 72 घंटे के लिए मर्चयुरी में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक घटना उसे वक्त हुई जब महिला गेट के पास बैठी थी और उसे टेंपो ने ठोकर मारी थी।