बहराइच: बहराइच जिले में रानीपुर थानाध्यक्ष हुई लाइन हाजिर, मिथिलेश राय बने प्रभारी यातायात
पुलिस अधीक्षक ने रानीपुर की महिला थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। वही पयागपुर थानाध्यक्ष को अपराध शाखा में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मंगलवार को निरीक्षक और उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। उन्होंने रानीपुर की महिला थानाध्यक्ष आरती वर्मा को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है। मिथिलेश राय को प्रभारी यातायात बनाए गए हैं