बहराइच: बहराइच शहर सहित जनपद में 50 किलो ठोस कचरा पैदा करने वाले प्रतिष्ठानों को लगानी होगी कंपोस्टिंग मशीन, डीएम ने दी जानकारी
बहराइच शहर सहित जनपद में 50 किलो ठोस कचरा पैदा करने वाले प्रतिष्ठानों को कंपोस्टिंग मशीन लगानी होगी। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन नियम 2016 के तहत एक दिन में 50 किलोग्राम से अधिक ठोस अपशिष्ट कचरा उत्सर्जित उत्पन्न करने वाली संस्थाओं/इकाइयों, होटल रेस्टोरेंट विवाह घर हॉस्पिटल कॉलेज विश्वविद्यालय आदि जगहों पर मशीन लगाया जाना आवश्यक है।