थाना नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव राजा रामपुर मेई में शादी की खुशियां उस समय दहशत में बदल गईं। जब टेंट का सामान उतरते समय करंट फैल गया और चार लोग झुलस गए।जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दयाराम की बेटी रेशम की शनिवार को बारात आनी है। घर में मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे। और पंडाल लगाने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान टेंट का सामान लेकर वाहन पहुँचा। 4 लोग झुलस गए।