तरहसी: मनातू थाना में पोस्ता की खेती के बहाने उगाही का खेल: ओंकार नाथ जायसवाल
Tarhasi, Palamu | Feb 13, 2025 पलामू जिले के मनातू थाना में कई वर्षों से जमे पुलिस पदाधिकारियों का तबादला तत्काल हो, क्योंकि वहां बिचौलियों का अड्डा बन चुका है और पोस्ता की खेती के नाम पर गरीबों को केस में फंसाने व केस से नाम हटाने को लेकर पैसे की जबरदस्त उगाही की जा रही है। उक्त बातें जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी जेबीकेएसएस के केंद्रीय प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने गुरूवार शाम 6 बजे कही।