तरहसी: पलामू में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, कांदू मोहल्ला आश्रम में हुआ मुख्य कार्यक्रम
Tarhasi, Palamu | Feb 12, 2025 पलामू जिले में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षाेल्लास पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर मेदिनीनगर शहर के कांदू मोहल्ला स्थित आश्रम में बुधवार शाम 5 बजे तक मुख्य कार्यक्रम हुआ। झारखंड प्रांतीय रविदास महासभा की पलामू जिला इकाई ने जयंती समारोह का आयोजन किया। जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदर सिंह नामधारी शामिल हुए।