पाली: ग्राम सिमरधा स्थित हनुमान मंदिर पर आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम किया जा रहा, बड़ी संख्या में लोग हो रहे सम्मिलित
Pali, Lalitpur | Jun 27, 2026 ग्राम सिमरधा स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जी महाराज के चोला उतारने के दौरान बीते लगभग 8 दिनों से लगातार वेदाचार्यों द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। वहीं शनिवार को भी सुबह से ही लगातार पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे।