लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती में पुलिस बल की हुई जांच
शनिवार पूर्वाह्न 11:54 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात्रि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर गश्ती, ऑडी तथा डायल 112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की. उपस्थिति एवं सतर्कता की जांच हुई.