कटोरिया: जयपुर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Katoria, Banka | Apr 15, 2026 जयपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जमदाहा-जयपुर रोड से बाइक सवार दो युवकों को 4.125 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक कदरागोंड़ा गांव का निवास यादव एवं सचिन कुमार बताया गया है। जिसपर थाने मे मामला दर्ज कर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों को न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।