जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये मोहर्रम के मद्देनजर निकाला फ्लैगमार्च।
शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा मोहर्रम के उपलक्ष मे लगाये गये बल को ब्रीफ कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये फ्लेगमार्च निकाला एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये लोगों से अपील की पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा मोहर्रम के मद्देनजर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये फ्लेगमार्च निकालने एवं क्षेत्र मे ताजिया संचालकों से संपर्क करने एवं आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।