केशोरायपाटन: चंबल में अवैध बजरी खनन पर सख्ती, निगरानी तंत्र मजबूत करने के निर्देश
कलक्टर हरफूल सिंह यादव और एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने केशोरायपाटन के बीरज और रोटेदा मंडावरा पुलिया पर अवैध बजरी खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाए। निगरानी के लिए CCTV और बॉडी वियर कैमरों की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी।