इंद्रगढ़: इंद्रगढ़ में सिंचाई संकट, 100 बीघा खेत रबी की बुवाई से वंचित
इंद्रगढ़ के लबान माइनर की नहर में पानी बह रहा है, लेकिन नालियों के अभाव में करीब 100 बीघा कृषि भूमि तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इससे किसानों को रबी की बुवाई में देरी और नुकसान का खतरा है। प्रशासन ने समस्या को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है।