हिण्डोली: हिण्डोली नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में रामसागर झील से गंदे पानी की सफाई का निर्णय
Hindoli, Bundi | Oct 24, 2026 हिण्डोली नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में रामसागर झील के गंदे पानी की निकासी, श्मशान भूमि आवंटन और सफाई व्यवस्था सुधार जैसे अहम फैसले लिए गए। बैठक अध्यक्ष हनुमान व्यास की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी पार्षदों ने वार्डों की समस्याओं की चर्चा की और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया।