बिलासपुर: सिर्फ 13 साल की नाबालिक के साथ उसके बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने किया गैंगरेप, तोरवा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
सोमवार को दोपहर के 2:00 बजे मिली जानकारी,बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया है। बॉयफ्रेंड उसे बाइक पर घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से 2 दोस्त मौजूद थे। बाद में तीनों ने मिलकर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।