प्रतापगढ़: विकास भवन रोड पर ओवरलोड ट्रक पलटा, स्थानीय लोग बाल-बाल बचे
विकास भवन रोड पर एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में आसपास के स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। नगर कोतवाल ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया की ट्रक पलटने से सड़क पर यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए बाधित रही। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है।