जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आज 10 फरवरी को सुबह 11 बजे हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।