हसपुरा: आदर्शनगर, हसपुरा, मलहारा सहित विभिन्न गांवों में नल-जल योजना ठप, लोगों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
हसपुरा प्रखंड के आदर्शनगर हसपुरा वार्ड नंबर 9 ,मलहारा के वार्ड नंबर 14 सहित विभिन्न गांव में नल - जल योजना ठप से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। आदर्शनगर हसपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार लाला ने गुरूवार को बताया कि लाखों खर्च के शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है।जबकि सरकार का सोंच है कि शहर की तरह ग्रामीणों को भी शुद्ध पेयजल मिले।