बेमेतरा: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक
गुरुवार को बेमेतरा कलेक्ट्रेट में बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में जिले के अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक में कलेक्टर ने नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। बैठक में बेमेतरा के एसपी रामकृष्ण साहू अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार इत्यादि मौजूद थे।