बेमेतरा: जय स्तंभ चौक में नगरीय निकाय के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
गुरुवार को सुबह 11 बजे से बेमेतरा के स्तंभ चौक में नगरी निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों का तीसरे दिवस भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। गौरलतब है की छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारी महासभा के आव्हान पर बेमेतरा के नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।